नवरात्र पर‌ सीएम धामी ने दी कन्याओं को बड़ी सौगात,332 करोड़ की राशि का डिजिटल हस्तांतरण

ख़बर शेयर करें -

देहरादून: स्कूली छात्र- छात्राओं के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई तरह के योजनाएं चलाई जा रही हैं इसी के तहत नवरात्र के पहले दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी छात्राओं को बड़ी सौगात दी है। सीएम धामी ने सोमवार को नंदा गौरा योजना (Nanda Gaura scheme) के अंतर्गत 80 हजार लाभार्थी बालिकाओं को PFMS के माध्यम से ₹ 323 करोड़ 22 लाख की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या और पति के बीच विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा– '22 साल बाद आरोप क्यों? कानून करेगा फैसला'

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने 2017-18 सत्र की 5310 बालिकाओं, 2018 -19 सत्र की 460 बालिकाओं, 2019 – 20 सत्र की 1567

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बालिकाओं, 2020 – 21 सत्र की 16210 बालिकाओं एवं 2021 – 22 सत्र की 56177 बालिकाओं, इस प्रकार से कुल 80 हज़ार वंचित लाभार्थि बालिकाओं को धनराशि का डिजिटल माध्यम से हस्तांतरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस शुभ अवसर पर प्रदेश की बेटियों को धनराशि हस्तांतरण कर अपने को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत लालकुर्ती रामलीला में धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन, विधायक नैनवाल रहे मौजूद

उन्होंने कहा हमारी सरकार प्रदेश की प्रत्येक बालिकाओं के भविष्य को उत्कृष्ट, उज्ज्वल बनाने हेतु संकल्पित है। हमारी सरकार के संकल्प को पूर्ण करने में बेटियों का अहम योगदान है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad