त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का विस्तृत पुनरीक्षण कराये जाने हेतु संशोधित समय सारणी तय- जिलाधिकारी
अल्मोड़ा – जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि पंचायत निर्वाचक नामावलियों के विस्तृत पुनरीक्षण हेतु राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का विस्तृत पुनरीक्षण कराये जाने हेतु संशोधित समय सारणी निर्धारित की गयी है।
उन्होंने बताया कि दिनॉंक 20 अक्टूबर, 2024 से 25 नवम्बर, 2024 तक संगणक द्वारा घर-घर जाकर गणना/सर्वेक्षण कार्य किया जायेगा। दिनॉंक 26 नवम्बर, 2024 से 29 नवम्बर, 2024 तक प्रारूप निर्वाचक नामावलियों की पाण्डुलिपियॉ तैयार की जायेंगी। दिनॉंक 30 नवम्बर, 2024 तक प्रारूप निर्वाचक नामावलियों की पाण्डुलिपियॉ पंचस्थानि चुनावलय में जमा की जायेंगी। दिनॉंक 01 दिसम्बर, 2024 से 28 दिसम्बर, 2024 तक प्रारूप निर्वाचक नामावलियों की डेटा इन्ट्री एवं फोटो स्टेट प्रतियॉ तैयार की जायेंगी। दिनॉंक 29 दिसम्बर, 2024 से 30 दिसम्बर, 2024 तक प्रारूप निर्वाचक नामावलियों की प्रतियॉ नोडल अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा मतदान केन्द्रवार तैनात किये गये कर्मचारियों को जन सामान्य के निरीक्षाणार्थ उपलब्ध कराया जायेगा। दिनॉंक 31 दिसम्बर, 2024 को निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन किया जायेगा। दिनॉंक 01 जनवरी, 2025 से 07 जनवरी, 2025 तक निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावा एवं आपत्तियॉ प्राप्त की जायेंगी। दिनॉंक 08 जनवरी, 2025 से 10 जनवरी, 2025 तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की जॉच एवं निस्तारण किया जायेगा। दिनॉंक 11 जनवरी, 2025 से 12 जनवरी, 2025 तक पूरक सूची की पाण्डुलिपियॉ तैयार की जायेंगी। दिनॉंक 13 जनवरी, 2025 तक पूरक सूची की पाण्डुलिपियॉ पंचास्थिानि चुनावालय को उपलब्ध करायी जायेंगी। दिनॉंक 14 जनवरी, 2025 से 15 जनवरी, 2025 तक पूरक सूचियों की डेटा इन्ट्री एवं फोटो स्टेट प्रतियॉ तैयार की जायेंगी तथा मूल सूची के साथ संलग्न की जायेंगी। दिनॉंक 16 जनवरी, 2025 को तैयार निर्वाचक नामावली को नोडल अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण द्वारा प्राप्त की जायेंगी। दिनॉंक 17 जनवरी, 2025 को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि अन्य आवश्यक जानकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सम्बन्धित विकासखण्डों के (उपजिलाधिकारी) अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों सम्बन्धित विकासखण्डों के तहसीलदार तथा नोडल अधिकारियों से सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली के विस्तृत पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही पूर्ण की जायेगी।

रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि