रानीखेत में ईद-उल-फितर का त्योहार प्यार, भाईचारे और खुशी के साथ मनाया गया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रानीखेत की वादियों में ईद-उल-फितर का पवित्र त्योहार इस बार भी बेहद खुशी, उल्लास और आपसी मोहब्बत के साथ मनाया गया। सुबह 9 बजे जामा मस्ज़िद रानीखेत में सैकड़ों लोगों ने एक साथ नमाज़ अदा की, जहां पेश इमाम लाईक अहमद तहसीनी ने ईद की नमाज़ पढ़ाई। जामा मस्ज़िद सदर मो० ईरफान ने सभी को ईद-उल-फितर की मुबारक़बाद दी। शासन-प्रशासन व पुलिस महकमे के शुक्रिया अदा किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

नमाज़ के बाद जब दुआ के लिए हाथ उठे, तो हर दिल में अपने मुल्क की सलामती, अमन-चैन और भाईचारे की गहरी भावना थी। पेश इमाम ने दुआ करते हुए कहा कि हमारा देश दिन दूनी-रात चौगुनी तरक्की करे, हर घर में खुशियां आएं, और हर चेहरे पर मुस्कान बनी रहे।

उन्होंने मुल्क के दुश्मनों के नेस्तोनाबूद होने की दुआ मांगी और सभी लोगों से आपसी प्यार, एकता और इंसानियत को बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

ईद मिलन में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सीडब्ल्यूसी मेंबर करन माहरा ने बड़े हर्षों-उल्लास से साथ ईद मिल कर सभी को बधाई दी। कहा कि ईद का यह पावन अवसर हमें यही संदेश देता है कि हम सब मिलकर एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहें और समाज में मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत की मिसाल कायम करें।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

ईद मिलन कार्यक्रम में छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रमोद पाल सहित बहुत से लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad