धामी मंत्रिमंडल में पांच मंत्री शामिल, खजान दास ,मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा ,भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा ने ली शपथ

ख़बर शेयर करें -

देहरादून -आखिरकार आज धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया. लोक भवन में शुक्रवार की सुबह नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. ऐसे में अब धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है.

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

देहरादून की राजपुर रोड से विधायक खजान दास ,हरिद्वार विधानसभा से सीट से विधायक मदन कौशिक ,भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा  और रुद्रप्रयाग से विधायक भरत चौधरी ,रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा धामी मंत्रिमंडल में शामिल हो गए।

दरअसल, धामी मंत्रिमंडल में 5 सीट रिक्त था. कुल 12 में से मंत्रिमंडल की 7 सीट भरी थी. बता दें कि उत्तराखंड कैबिनेट में पूर्व में तीन पद खाली थे. उसके बाद 26 अप्रैल 2023 को कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया, जिसके कारण खाली पदों की संख्या चार हो गई थी. वहीं साल 2025 में विवादित बयान देने पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को पद छोड़ना पड़ा था. तब से धामी कैबिनेट में खाली पदों की संख्या पांच हो गई थी. इस विस्तार के साथ ही धामी मंत्रिमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे सभी पांच पद भर गए हैं.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित
Ad Ad Ad Ad