रोजगार न्यूजः इस दिन होगी वन दरोगा के 310पदों के लिए भर्ती परीक्षा
रोजगार न्यूज ः-उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) ने प्रदेश में वन दरोगा भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट दिया है । वन दरोगा की परीक्षा 16 जुलाई से 25 जुलाई 2021 तक आयोजित की जाएगी । प्रत्येक दिन दो पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी । यानी कुल 9 दिनों में 18 शिफ्टों में वन दरोगा परीक्षा संपन्न होगी । आयोग द्वारा जल्द प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे । इसकी ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी । पहाड़ी क्षेत्रों में जहां कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है , वहां टेबलेट के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षाएं संपन्न की जाएंगी । पहली परीक्षा पाली का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा । वहीं दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा ।


ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए