रानीखेत में भी रसोई गैस को लेकर उपभोक्ता परेशान,गैस‌ एजेंसी प्रबंधक ने कहा गैस सिलेंडर आपूर्ति और वितरण सुचारू , अनावश्यक न हो परेशान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – रसोई गैस की किल्लत को लेकर रानीखेत में भी उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे हैं।वहीं गैस सिलेंडर मुहैया कराने वाली एजेंसी का कहना है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू है और उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान होने की जरूरत नहीं है।

ईरान युद्ध के कारण देशभर में तेल और गैस की कमी होने की खबरों‌ का असर यहां भी देखने को मिल रहा है। उपभोक्ता गैस एजेंसी के चक्कर लगाते देखे जा रहे हैं। आन लाइन बुकिंग भी उपभोक्ताओं के बड़ी संख्या में मोबाइल से गैस बुकिंग कराने की हड़बड़ाहट के कारण हैंग हो गई है।इस कारण भी उपभोक्ता गैस एजेंसी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।इधर, रानीखेत गैस सर्विस के प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह जलाल का कहना है कि रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित नहीं है। इसलिए उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। रसोई गैस सिलेंडर पूर्व की भांति नियमानुसार वितरित किए जा रहे हैं। उपभोक्ता किसी भी तरह की अफ़वाह में न आएं, जिनके रसोई गैस सिलेंडर बुक है उन्हें एजेंसी से और होम डिलीवरी के माध्यम से वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा एजेंसी कार्यालय में भीड़ लगाने से अव्यवस्था पैदा होती है और कार्य बाधित होता है अतैव उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि घबराएं नहीं,अगर आप का रसोई गैस सिलेंडर बुक है तो पूर्ववत आपको वितरित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad