रैस्टोरेंट होटल व खान- पान की दुकानों में घरेलू रसोई गैस के इस्तेमाल और कालाबाजारी की संभावना को देखते हुए प्रशासन सख्त, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने की छापेमारी
रानीखेत – रसोई गैस को लेकर जहां आम उपभोक्ता परेशान हैं वहीं रसोई गैस की कालाबाजारी की संभावना पर प्रशासन भी सख्त हो गया है।आज संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने नगर में खान पान की दुकानों पर छापामारी की।
एक ओर जहां प्रशासन का कहना है कि रसोई गैस की आपूर्ति सुचारू है और उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है वहीं घरेलू रसोई गैस के लिए रानीखेत गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा सकती है।सुबह से शाम तक गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। सबसे बड़ी परेशानी आटोमेटेड बुकिंग सेवा को लेकर भी आ रही है, जिसके कार्य न करने से उपभोक्ताओं की आनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है।
व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति ठप होने के कारण रैस्टोरेंट होटल व खान- पान की दुकानों में घरेलू रसोई गैस की के इस्तेमाल और कालाबाजारी की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी सख्त हो गया है।आज संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने पुलिस और पूर्ति विभाग, और रानीखेत गैस सर्विस की टीम के साथ नगर के रैस्टोरेंट, खान-पान की दुकानों पर छापेमारी की।









पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान
भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला