बेरोजगारी से तंग आकर पंखे से लटक कर जान दी,पत्नी है पुलिस विभाग में तैनात
हल्दूचौड़ :-यहां नारायणपुरम कालोनी में एक गृह स्वामी ने पंखे के कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि मृतक बेरोजगारी के चलते मानसिक तनाव में रहता था। जानकारी अनुसार घर में कोई और सदस्य न होने के कारण आज दुर्गंध आने के कारण आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और कोतवाल लालकुआं ने आकर दरवाजा तोड़कर शव को कुंडे से नीचे उतरवाया। मृतक का नाम भुवन भट्ट बताया जा रहा है।
उसकी पत्नी नीमा भट्ट उत्तराखंड पुलिस में सेवारत है। दुर्गंध की वजह से माना जा रहा है कि शव कई दिनों से कमरे में लटका रहा था।
हल्दूचौड़ चौकी और लालकुआं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। मृतक की पत्नी सीओ आफिस किच्छा में कार्यरत बताई जा रही है। उनका एक लगभग 14 साल का बेटा उनके साथ ही रहता है।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए