खाई में गिरने से बरेली निवासी सैलानी की मौत
दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया सैलानी पैर फिसलने से खाई में जा गिरा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
मिली खबर के अनुसार बरेली निवासी सुशील वर्मा ,सुनील वर्मा व अनिल वर्मा नैनीताल घूमने आए थे और गुरुवार देर शाम को वे लोग नैनीताल घूमने के बाद बरेली को जा रहे थे । हनुमान गढ़ी के समीप सुशील वर्मा गाड़ी से नीचे उतरा और पैर पिसलने से खाई में जा गिरा। जिसके बाद उसके साथियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने घायल को खाई से बाहर निकाल कर बीडी पांडे अस्पताल भेजा गया लेकिन अस्पताल पहुंचने तक युवक की मौत हो चुकी थी। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कर शव उनको सौंप दिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए