गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण जागरूकता से संबंधित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन
रानीखेत -गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण जागरूकता से संबंधित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्ले ग्रुप, नर्सरी और के.जी. कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पेड़, पानी की बूंद, धरती माता, गौरा देवी व प्लास्टिक राक्षस जैसे पर्यावरण से जुड़े विभिन्न किरदारों में मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों ने अपने संवादों के माध्यम से “पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ” व “प्लास्टिक हटाओ-धरती बचाओ” का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में इप्शिता यादव (के जी बी) ने प्रथम ,भावेश चंद्र आर्या (नर्सरी) ने द्वितीय तथा हिताक्ष कैड़ा (नर्सरी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पारुल भारद्वाज उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण का महत्व समझाते हुए विद्यालय के प्रयासों, विद्यार्थियों के प्रदर्शन तथा अभिभावकों की सहभागिता की सराहना की।
विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया तथा उनके आत्मविश्वास की प्रशंसा की।
प्रधानाचार्या सुश्री रितिका कांडपाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु छोटे-छोटे कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
मंच संचालन हितेश पाण्डेय तथा दिव्यांशी कोरंगा ने किया। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या श्रीमती रितु कुवार्बी, चीफ सेक्रेटरी श्रीमती कल्पना नेगी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती वीना नेगी, समस्त अध्यापिकाएं, अभिभावकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रदेश में दायित्व मिलने पर भाजपा नेता विमल भट्ट और चंद्र शेखर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान, सरकार व संगठन का जताया आभार