वीर शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को रानीखेत में कांग्रेस जनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – 5 असम यूनिट में कार्यरत उत्तराखण्ड के वीर सपूत लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस कार्यालय में वीर शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के सर्वोच्च बलिदान को नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

वक्ताओं ने कहा उनकी वीरता, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण ने पूरे देश को गर्वित किया है, वहीं उनके असमय बलिदान से सम्पूर्ण प्रदेश एवं देश शोकाकुल है।
एक माँ ने अपना बेटा खोया है, परिवार ने अपना सहारा खोया है, लेकिन भारत माँ ने अपना एक अमर वीर सपूत पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, कार्यालय संचालक रमेश पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय तिवारी, विश्व विजय माहरा, पंकज गुरुरानी, यूथ ज़िला उपाध्यक्ष अरसालन शेख़, जीतन जयाल, नंदकिशोर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह
ADVERTISEMENTS Ad Ad