टिहरी के भिलंगना इलाके में तड़के सुबह फटा बादल,मलबे में दबे भवन

ख़बर शेयर करें -

बडी़ खबर :-रविवार शाम उत्तरकाशी में बादल फटने से हुए नुकसान के बाद अब आज तड़के सुबह टिहरी के भिलंगना विकास खंड से बादल फटने की खबर आई ।

मिली जानकारी के मुताबिक टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के मेड गांव में आज तड़के जोर की आवाज के साथ बादल फटा, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।घटना सुबह तड़के 4:00 बजे की बताई जा रही है लोग सुरक्षित हैं लेकिन कुछ घर मलबे में दब गए हैं। नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।बताया जा रहा है कि घनसाली क्षेत्र के ग्राम मेड के ऊपर बादल फटा है जिसकारण 3-4 घरों में मलबा घुस गया है। हालांकि कोई जान की हानि की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

ADVERTISEMENTS Ad Ad