अभी दो दिन बारिश जनजीवन को राहत देने के मूड में नहीं
देहरादून: उत्तराखंड में अगले दो दिन तक भारी बारिश से निजात मिलने के आसार नहीं हैं ।दो दिन से हो रही भारी बारिश अभी दो दिन और जनजीवन को किसी तरह की राहत देने के मूड में नहीं है।
मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में आज कई जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है देहरादून के साथ ही पिथौरागढ़ बागेश्वर चंपावत पौड़ी हरिद्वार और नैनीताल में कई-कई अत्यंत भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई को पिथौरागढ़ नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की संभावना पहाड़ों में कोहरा, तेज बौछार और मैदानों में धुंध जैसा वातावरण रहेगा ।पहाड़ों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन चट्टान खिसकने राजमार्ग अवरुद्ध रहने ,नदी नालों से अति प्रवाहके कारण निचले इलाकों में जलभराव की संभावना है ।राज्य में 21 और 22 को भी हल्की से मध्यम व कुछ हिस्से में गर्जना के साथ तेज बौछार पड़ सकती है।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए