अग्निशमन इकाई रानीखेत ने जीजीआईसी और केंद्रीय विद्यालय में मॉक ड्रिल के माध्यम से अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 अप्रैल से 20अप्रैल ) के चतुर्थ दिवस अग्निशमन अधिकारी रानीखेत  गणेश चंद्र के निर्देशन में फायर यूनिट द्वारा केंद्रीय विद्यालय रानीखेत व जी जी आई सी रानीखेत में मॉक ड्रिल के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

कार्यक्रम में फायर स्टेशन रानीखेत द्वारा आग लगने की स्थिति में बचाव के महत्वपूर्ण  बिंदुओं की जानकारी दी और सभी को प्राथमिक अग्निशमन उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। अग्नि शमन अधिकारी द्वारा सभी अध्यापकों/ विद्यार्थियों को फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र)  के संचालन और प्रयोग के बारे मे बताया गया।फायर एक्सटिंग्विशर का प्रयोग कर आग पर काबू पाने का अभ्यास कराया गया । सुरक्षा से संबंधित उपायों व सावधानियों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

अग्नि शमन अधिकारी द्वारा अग्निशमन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। आपात स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और संयम से कार्य करने, सुरक्षित निकासी के उपाय अपनाने एवं 112 नंबर पर तुरंत सूचना देने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad