कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत की जर्जर सड़कों के सुधारीकरण के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
रानीखेत-रानीखेत नगर की मुख्य एवं क्षेत्रीय सड़कों की जर्जर स्थिति को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर सड़कों के सुधारीकरण की मांग की।
संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि रानीखेत क्षेत्र के मुख्य मार्ग (के०एम०यू० स्टेशन से घिंघारीखाल) एवं अन्य क्षेत्रीय सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय एवं जर्जर हो चुकी है। सड़कों पर गड्ढों की भरमार है ,टूटी हुई सतह एवं जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण आम जनता, वाहन चालकों एवं राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यह मार्ग स्थानीय निवासियों, व्यापारियों एवं पर्यटकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः इसकी अनदेखी जनहित के विरुद्ध है । संयुक्त मजिस्ट्रेट से उपर्युक्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत, गड्ढों की भराई एवं समुचित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई ताकि आमजन को राहत मिल सके।
ज्ञापन देने वालों में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व व्यापार मंडल उप-सचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, जीतन जयाल, प्रदीप रावत आदि रहे।



राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन