पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रानीखेत में दिवंगत कांग्रेस कार्यकर्ता शेख सलीम अहमद को घर जाकर दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ता शेख सलीम अहमद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया । श्री रावत शोक संतप्त परिवार से मिलने के लिए रानीखेत पहुँचे और उन्हें सांत्वना दी।
स्व . शेख सलीम अहमद के परिजनों से मिलकर हरीश रावत ने उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि स्व शेख सलीम अहमद कांग्रेस परिवार के एक समर्पित, कर्मठ और सम्मानित वरिष्ठ सदस्य थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा और पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित किया। उनके निधन से न केवल कांग्रेस संगठन, बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुखद घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, कुलदीप कुमार,चंदन बिष्ट, अमन शेख आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad