पूर्व‌ मुख्यमंत्री हरीश रावत पुत्र शोक में डूबे कांग्रेस नेता त्रिभुवन शर्मा को सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंचे

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -पूर्व एमएलसी स्वर्गीय बी०डी० शर्मा के प्रपौत्र एवं त्रिभुवन शर्मा के सुपुत्र कार्तिकेय शर्मा को श्रद्धांजलि देने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

ध्यातव्य है कि कार्तिकेय शर्मा (22)का गत 20अप्रैल को कर्नाटक के मनिपाल शहर में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को उनके आवास पर पहुंच कर‌ पिता त्रिभुवन शर्मा व परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को इस हृदयविदारक आघात से उबरने के‌ लिए सांत्वना दी। उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिवार ही नहीं अपितु हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। कहा कि इतनी कम उम्र में एक उज्ज्वल भविष्य का यूं अचानक समाप्त हो जाना अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय है।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे,नगर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश भट्ट, कार्डिनेटर कुलदीप कुमार, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष नेहा माहरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  २३वें‌ दुर्गा पूजा महोत्सव गांधी चौक में आयोजित हुई अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad