द्वाराहाट पूर्व विधायक महेश नेगी की हार्ट सर्जरी सफल, कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी ने की मुलाकात

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – द्वाराहाट के पू्र्व विधायक महेश नेगी का बीते दिवस दिल का आपरेशन सफलता पूर्वक हो गया। विधायक नेगी नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती हैं।आज उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी ने उनसे मुलाकात कर उनकी कुशल-क्षेम पूछी।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

द्वाराहाट के पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी को कुछ दिन पूर्व दिल की परेशानी के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में प्राथमिक उपचार देने के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया था। तदुपरांत वे इलाज हेतु फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा में भर्ती थे जहां बीते दिवस उनका सफल आपरेशन हुआ। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी और कुलदीप बिष्ट ने बुधवार को उनसे मुलाकात कर उनकी कुशल-क्षेम जानी। कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी ने बताया कि पूर्व विधायक श्री नेगी का आपरेशन सफल रहा। उन्हें अब आई सी यू वार्ड से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad