अल्मोडा़ में 33वें उमेश डोभाल स्मृति समारोह का आगाज़, सांस्कृतिक जुलूस और पत्रकारिता पर हुई विचार गोष्ठी

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा: में जनसरोकारी पत्रकार स्वर्गीय उमेश डोभाल की स्मृति में दो दिवसीय उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह शुरू हो गया । मंगलवार को सांस्कृतिक जुलूस के साथ इस कार्यक्रम का आगाज हुआ। एक तरफ लोक संस्कृति की परिचायक सांस्कृतिक टीमों का मनभावन कार्यक्रम तो दूसरी ओर जनगीतों के गूंजते स्वर इस सांस्कृतिक जुलूस के परिचायक बने।

आयोजन समिति की ओर से गांधीपार्क चौघानपाटा से यह जुलूस शुरू हुआ जो मालरोड होते हुए मिलन चौक, लाला बाजार चौक बाजार, धारानौला मार्ग होते हुए जिलापंचायत सभागार पहुंचा। जुलूस के दौरान शिखर तिराहा स्थित शहीद पार्क और जिलापंचायत में स्वर्गीय रामसिंह धौनी की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किये गये। कार्यक्रम में उत्तराखंड के जनकवि गिरीश तिवारी गिरदा के जनगीतों ने पूरे वातावरण को उत्साह से ओतप्रोत कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

जुलूस में स्वर्गीय उमेश डोभाल की प्रतिबद्धता और शहादत को याद करते हुए जनसरोकार के लिए उनके द्वारा दिखाए गये मार्ग को अपनाने का संकल्प लिया गया। अल्मोड़ा सहित प्रदेश भर से आये पत्रकारों, लेखकों, कवियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। सांस्कृतिक जुलूस के कार्यक्रम स्थल जिलापंचायत सभागार पहुंचने के बाद उत्तराखंड राज्य के 25 साल विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

वरिष्ठ पत्रकार पीसी तिवारी, सुरेश नौटियाल, चारू तिवारी, राजीव लोचन साह, जन कवि बल्ली सिंह चीमा, गोविंद पंत राजू, अल्मोड़ा प्रेस क्लब के अध्यक्ष जगदीश जोशी, प्रकाश पंत, मुकुल, ईश्वर जोशी, डा. निर्मल जोशी, आनंद सिंह राणा आदि ने इस सत्र को संबोधित किया। संचालन विभु कृष्णा ने किया। अध्यक्षता विमल भारती ने किया।

इस मौके पर उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद पंत राजू, उपपा केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, उत्तराखंड प्रेस क्लब अध्यक्ष जगदीश चंद्र तिवारी, चंद्रशेखर द्विवेदी, सचिव अशोक पांडे, उपसचिव कपिल मल्होत्रा, उपसचिव संस्था मोहित अधिकारी, रमेश जोशी, किशन जोशी, हिमांशु लटवाल, नसीम अहमद, अमित उप्रेती, शिवराज कपकोटी, प्रकाश पांडे, प्रकाश पंत, ईश्वरी दत्त जोशी, डॉ. निर्मल जोशी, नवीन बिष्ट, रोहित भट्ट, राजीव लोचन साह, जयमित्र सिंह बिष्ट, दयाकृष्ण कांडपाल, विभू कृष्णा, हरीश भंडारी, जगजीवन बिष्ट समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

अल्मोड़ा के पत्रकारों ने आयोजक मंडल की विभिन्न समितियों के माध्यम से कार्यक्रम के आयोजन में अपना सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad