लतीफ़ मोटर वर्क्स के संचालक मो० शरीफ़ का देहांत, कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व कांग्रेस जनों ने जताया दुःख

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब प्रसिद्ध मैकेनिक और वाहन प्रेमी मो. शरीफ (91 वर्ष) का निधन हो गया। वे लतीफ मोटर वर्क शॉप के संचालक थे और अपने सरल स्वभाव व काम के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे।

परिवार में उनकी दो बेटियाँ हैं। बड़ी बेटी सायमा गुड़गांव में रहती हैं, जबकि छोटी बेटी फरीदाबाद में निवास करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

उनकी बड़ी बेटी सायमा ने बताया कि मेरे पिता, मोहम्मद शरीफ, का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे रानीखेत में स्थित लतीफ मोटर वर्क्स के प्रमुख थे, जो एक पारिवारिक गैराज है और लगभग एक सदी से इस शहर की सेवा कर रहा है। उन्होंने मात्र 11 वर्ष की आयु में ही इस वर्कशॉप में काम करना शुरू कर दिया था। गाड़ियाँ उनका पहला प्यार थीं और आखिरी सांस तक वही रहीं। वे ब्रिटिश दौर की गाड़ियों के चलते-फिरते ज्ञानकोष थे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीडब्ल्यूसी मेंबर करन माहरा व रानीखेत कांग्रेस ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मो. शरीफ के निधन से उन्हें गहरा दुःख हुआ है। उन्होंने कहा कि मो. शरीफ एक नेकदिल और मेहनती इंसान थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित
Ad Ad Ad Ad