आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी को सीबीएसई द्वारा श्रेष्ठ संसाधन व्यक्ति के रूप में प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया गया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) देहरादून क्षेत्र द्वारा श्रेष्ठ संसाधन व्यक्ति के रूप में प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


यह सम्मान उन्हें शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान मान्यता प्राप्त संसाधन व्यक्ति के रूप में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पित सेवा तथा शिक्षकों को सशक्त बनाने हेतु प्रभावी प्रशिक्षण सत्रों के सफल संचालन के लिए दिया गया।
यह सम्मान समारोह डी पी एस हरिद्वार में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मनोज कुमार श्रीवास्तव (निदेशक, प्रशिक्षण इकाई सीबीएसई) तथा मनीष कुमार त्यागी (संयुक्त निदेशक, उत्कृष्टता केंद्र देहरादून) द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
श्री जोशी के नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया है तथा शिक्षण पद्धतियों में नवाचार को बढ़ावा दिया है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

ADVERTISEMENTS Ad Ad