43वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी पं.मदन मोहन उपाध्याय

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत :-महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं.मदन मोहन उपाध्याय की 43 वीं पुण्य तिथि पर विभिन्न संगठनों द्वारा उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
विधानसभा रानीखेत के कांग्रेस कार्यकरताओं ने रविवार को यहां गांधीचौक स्थित होटल सेवन्टीन में एकत्र होकर पं.मदन मोहन उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम में आजादी की लडा़ई में पं उपाध्याय के योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, गोविन्द राम, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दक़ी पंकज गुरुरानी, ज़िला हॉकी संघ के अध्यक्ष अगस्त लाल साह, मो०शाहनवाज़, प्रमोद पाल, हेमंत बिष्ट, मो० सिराज, विकास आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


वहीं सामाजिक संगठन सुभाष विचार मंच ने भी सुभाष चौक में प्रति वर्ष की भांति कार्यक्रम आयोजित कर पं.मदन मोहन उपाध्याय की 43 वीं पुण्य तिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।इस अवसर पर पं.उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया।वक्ताओं ने बमनपुरी द्वाराहाट में पैदा हुए इस महान स्वतंत्रता सेनानी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान की चर्चा की ,कहा कि उन्हें कई बार देश की खातिर जेल जाना पडा़ यहां तक की उनपर ब्रिटिश हुकूमत ने इनाम भी घोषित किया था।आजादी बाद रानीखेत के विकास मे भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम में सुभाष विचार मंच के संयोजक मोहन नेगी,गिरीश भगत , मदन मेहरा,देवीदत्त बिष्ट,लक्ष्मण सिंह,संजय पंत, सहित कई लोग मौजूद रहे।