गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत की सूचना, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है।गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत की सूचना है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

जानकारी के अनुसार, बस संख्या(uk 07 8585) 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 19 घायलों को रेस्क्यू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 14 दिवसीय शास्त्रीय संगीत शिविर का भव्य समापन, प्रशिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक शव बरामद हो चुका है। एसपी अर्पण यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, जिला अस्पताल से दो और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है उन्होंने प्रशासन को त्वरित रूप से राहत और बचाव कार्य संचालित करने और घायलों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad