गज़ब न्यूज़ःजमीन धंसी,मकान दो पलटी खाकर उल्टा खडा़ हो गया
रविवार को उत्तराखंड के चाँदपुर खुर्द के स्थानीय लोगों को अचरज भरा मंजर देखने को मिला जब एक मकान गिरा ,पलटा और शीर्षासन कर खडा़ हो गया। ढलान पर बने इस मकान के नीचे भूमि धसाव होने से अचानक ही ये मकान ढलान पर लुढ़क गया मकान का अगला हिस्सा भरभरा कर वहीं जमीदोज हो गया और वहीं एक हिस्सा पलटी मारता हुआ बिना टूटे खेत में उल्टा जा गिरा। किसी खिलौने की तरह मकान का छत वाला हिस्सा नीचे और फर्श वाला हिस्सा उपर हो गया। गनीमत यह रही की हादसे के वक़्त मकान में कोई नहीं था सब बगल वाले छोटे मकान में थे। मकान की हालत देखकर हर कोई दंग रह गया वहीं पीड़ित मकान मालिक का हादसे में लाखों का नुकसान हो गया जिसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। घटना की सूचना SDM विकासनगर को दी गयी जिन्होंने पटवारी से घटना की जाँच रिपोर्ट बनाने के लिये कहा।



भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर
बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण