बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण
रानीखेत -बीरशिवा स्कूल रानीखेत के कक्षा 12 में अध्ययनरत छात्र कुणाल जोशी ने N.D.A की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके बाद वे द्वितीय स्तर पर SSB इंटरव्यू की परीक्षा के लिए चयनित हैं।
साथ ही उन्होंने गणित के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गणित में इंडियन ओलंपियाड क्वालीफायर I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। जिसके फलस्वरूप उनका चयन R.M.O (Regional Mathematics Olympiad)
के लिए भी हुआ है।
उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को दिया। उन्हीं के मार्गदर्शन और दिशानिर्देश के कारण वे इन प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने में सफल रहे। अभिभावकगण ने भी सभी शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद किया।
विद्यालय निदेशक प्रीति पांडे ने कुणाल को प्रतिभाशाली छात्र बताते हुए कहा कि वे हर कार्य को सकारात्मकता, लक्ष्य निर्धारण और ध्यान केंद्रित करने के साथ करते हैं। जिस कारण वे अपने हर कार्य में सफलता प्राप्त कर पाते हैं। उनकी इन सफलता पर पूरे विद्यालय परिसर को गर्व है। वे अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं।
विद्यालय निदेशक प्रीति पांडे और कोऑर्डिनेटर सुश्री प्रियंका ने छात्र कुणाल जोशी को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और जीवन में एकाग्रता और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ये आग्रह भी किया है कि वे अन्य विद्यार्थियों को भी इस तरह प्रेरित करते रहें।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक तिलक राज तलवार, श्रीमती निरुपमा भट्ट तलवार, अध्यक्ष नीरूपेंद्र तलवार और श्रीमती मुस्कान तलवार , सभी गुरुजन और पूरे विद्यालय परिसर ने कुणाल जोशी और उनके परिजन को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही छात्र कुणाल जोशी को हमेशा सफल रहने का आशीर्वाद दिया।



बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण
देहरादून के कालसी में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार