जनरल बी सी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ ने इंट्रा क्लस्टर फुटबॉल मैच (बालिका वर्ग) फाइनल 1-0 से जीता
रानीखेत- के oआरo सीo के सोमनाथ मैदान में जनरल बीoसीo जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ और आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर के बीच इंट्रा क्लस्टर फुटबॉल मैच (बालिका वर्ग) का फाइनल खेला गया ।इसमें जनरल बीoसीo जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ ने मैच 1-0 से जीत लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल विक्रमजीत सिंह (सेना मेडल) आफिसिएटिंग कमांडेंट केoआरoसीo रानीखेत रहे। मुख्य अतिथि ने फाइनल में रही दोनों टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ स्मृति चिह्न भेंट किये, साथ ही खेल के महत्व के बारे में भी बताया ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी एजुकेशन ऑफिसर कर्नल अजय उपाध्याय , शारीरिक शिक्षक सैम स्मिथ, भूपेंद्र परिहार, कैलाश भट्ट, पंकज अधिकारी, हेम पन्त , बृजेश जोशी, रचना सिंह,मधु शर्मा, मंजू बिष्ट, मनमोहन देव , सूरज कुमार , दीपक साही, जितेंद्र रावत एवं तपेश कोरंगा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS




भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर
बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण