भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

ख़बर शेयर करें -

भिकियासैंण– बासोट के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन द्वारा भव्य माता की चौकी का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। माँ भगवती के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

यह भी पढ़ें 👉  ​मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ रानीखेत, खनिया से निकली भव्य शोभायात्रा में छलका लोक रंग

कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आकर्षण का केंद्र रहीं। स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मां दुर्गा पूजा महोत्सव गांधी चौक से निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा, गांधी चौक में हुई सामूहिक आरती

कार्यक्रम में अभिनंदन नेगी, हेमंत नेगी, मोहन जमनाल, भुवन जमनाल, चंदन कराकोटी, यशपाल भंडारी, नंदन भंडारी, नरेंद्र नेगी, विजय, उदय असवाल , ललित जमनाल, महिपाल कराकोटी एवं अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन

वहीं, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी के गीतों ने समां बांध दिया। उनके गीतों पर उपस्थित लोग जमकर झूमे और पूरा माहौल उत्साह एवं उल्लास से भर गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad