रानीखेत नगर में गुलदार की धमक लगातार जारी, अब नंदा देवी मंदिर से सटे रिहायशी इलाके में घुसा गुलदार (देखें वीडियो)
रानीखेत – नगर के निचले इलाके में गुलदार की धमक लगातार बनी हुई हैं। आज शनिवार अलसुबह गुलदार नंदा देवी मंदिर से सटे रिहायशी इलाके में घूमता दिखाई दिया। गुलदार की टहलकदमी से नागरिकों में दहशत बनी हुई हुई।
नगर क्षेत्र में पिछले कुछ माह से गुलदार की धमक लगातार बनी हुई है।विशेषकर निचले मुहल्ले सुदामा पुरी,गोविंद गार्डन, तिवारी गार्डन और चौधरी गार्डन के आस-पास गुलदार को टहलते देखा गया है। शनिवार सुबह करीब चार बजकर चौवन मिनट के आसपास गुलदार नन्दा देवी मंदिर के पास एडवोकेट विनोद कांडपाल के आवास के पास टहलकदमी करता दिखाई दिया जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। नगर क्षेत्र में गुलदार पालतू कुत्तों के शिकार की नीयत से रुख किए हुए हैं। गुलदार की धमक से नागरिकों में दहशत बनी हुई है।
ADVERTISEMENTS




पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान
भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला