बीरशिवा विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह
रानीखेत -बीरशिवा विद्यालय में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन अकादमिक निदेशक श्रीमती प्रीति पांडे और कॉर्डिनेटर सुश्री प्रियंका द्वारा किया गया। समारोह का संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा स्वाति भट्ट और छात्र नितिन गोस्वामी द्वारा किया गया। कक्षा 11वीं की छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। वहीं कक्षा 11वीं के छात्र हर्षित त्रिपाठी ने अपने स्वर्णिम सुरों से सबका ध्यान अपनी ओर केन्द्रित किया।
साथ ही विद्यालय के शिक्षक प्रकाश चंद्र ने भी अपने मधुर गीतों के माध्यम से सभी को भावविभोर कर दिया। शिक्षिका शैलेजा मसीह ने भी मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। साथ ही 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए रैम्प वॉक, गिलास पिक चैलेंज और कप बैलून गेम्स जैसे आदि खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात समारोह में मिस्टर फेयरवेल का खिताब चिराग वर्मा और मिस फेयरवेल का खिताब रिया अधिकारी को दिया गया।
इस आयोजन पर अकादमिक निदेशक श्रीमती प्रीति पांडे ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और जीवन में सदा सकारात्मक रहने व आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए