तिपोला से वाया ड्योढ़ाखाल- दिल्ली बस सेवा संचालन के परिवहन मंत्री के आदेश पर क्षेत्रवासियों में खुशी, भाजपा नेता भट्ट ने दिखायी पहल

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत :रानीखेत तहसील अंतर्गत ताड़ीखेत विकास खंड के तिपोला – ड्योडा़खाल-सोनी से वाया रामनगर दिल्ली के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बस संचालन के आदेश परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने प्रबंध निदेशक परिवहन को दिए है।इस मार्ग पर बस संचालन की मांग क्षेत्र के लोग लम्बे समय से कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास

बीती रात्रि देहरादून में इस मांग को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष चंद्र शेखर भट्ट ने परिवहन मंत्री चंदन राम दास से उनके आवास पर मुलाकात कर उपरोक्त रुट पर रोडवेज बस के संचालन की मांग की।जिसपर परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने प्रबंध निदेशक परिवहन को उपरोक्त रूट पर रोडवेज बस का संचालन करने के आदेश दिए। भाजपा नेता चंद्र शेखर भट्ट ने रानीखेत डिपो के भवाली में विलय पर भी विरोध जाते हुए ज्ञापन सौंपा जिसपर मंत्री ने परिवहन निदेशक को इस प्रकरण में शीघ्र कार्यवाही करने को कहा।इधर तिपोला से ड्योढ़ाखाल -रामनगर -दिल्ली बस संचालन के आदेश पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाते हुए परिवहन मंत्री का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
परिवहन मंत्री से मुलाकात करते भाजपा चंद्र शेखर भट्ट
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad