हरिद्वार – आरोपी पैथ फर्म्स तलब
हरिद्वार – कोविड परीक्षण फर्जीवाडे़ मामले में एसआईटी ने नामित फर्मों मैक्स कारपोरेट लिमिटेड ,हरियाणा के हिसार की नलवा लैब और दिल्ली की डाॅ लाल चंदानी लैब को नोटिस भेज कर चार दिन के भीतर उपस्थित होने को कहा है। गौरतलब है कि एस एस पी हरिद्वार ने इस फर्जीवाडे़ की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था जो पहले दिन से ही अपने कार्य में सक्रिय हो गई थी। हालांकि जिला प्रशासन व कुम्भ मेला प्रशासन पहले ही मामले को खंगालने में जुटा है।
कुम्भ मेले में हुए कोविड परीक्षण में फर्जीवाडे़ का पता उस 40पृष्ठ की शुरूआती जांच रिपोर्ट में हुआ था जिसे अधिकारियों ने काफी वक्त और मशक्कत के बाद तैयार किया और उसके बाद ही उपरोक्त तीनों पैथ फर्मों पर मुकदमा दर्ज किया गया अब इन फर्मों को चार दिन के भीतर एस आई टी ने तलब होने को कहा है।
ADVERTISEMENTS


आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास