सांकेतिक धरना जारी,‌रानीखेत विकास संघर्ष समिति नगर पालिका में शामिल न किए जाने पर लोक सभा चुनाव बहिष्कार पर अडिग

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी परिषद से मुक्ति पाने के लिए सांकेतिक धरना गांधी चौक में आज भी बदस्तूर जारी रहा। संघर्ष समिति ने लोक सभा चुनाव आचार संहिता से पहले नगर पालिका में विलय न होने पर चुनाव बहिष्कार की घोषणा की‌ है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर नगर पालिका परिषद में विलय करने की मांग पर‌ यहां गांधी पार्क में नागरिकों का सांकेतिक धरना आज 342 वें ‌दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर धरनारत नागरिकों ने‌ नगर‌ पालिका में शामिल न किए जाने पर‌ लोक‌सभा चुनाव का बहिष्कार करने का‌ ऐलान करते हुए नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad