रानीखेत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण का दिया मूल मंत्र,कहा,’बूथ जीता, चुनाव जीता’ नारे को करें साकार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का पहली बार रानीखेत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया तथा तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा।


बता दें कि प्रदेश में भाजपा ने २०२४लोक सभा चुनाव के लिए बिसात बिछानी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष भी इसके लिए फिल्डिंग सजाने निकल पड़े हैं उनके आज के दौरे को इसी क्रम में देखा जा रहा है। भाजपा मोदी की हैट्रिक बनाने के लिए प्रदेश से अपना सौ प्रतिशत देने के लिए जुटी है इसी क्रम में बूथ लेवल तक कार्यकर्ताओं को वार्मअप करने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट निकले हैं।
यहां छावनी बहुद्देशीय सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बूथ सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि लोक सभा चुनाव के लिए ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’नारे के साथ आगे बढ़ते हुए पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ व शक्ति केंद्र स्तर पर पूरी ताकत झोंकने के लिए टिप्स दिए।

यह भी पढ़ें 👉  छावनी बहिष्कार और नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर रानीखेत में धरना छठे दिन भी जारी, बताया सीएम अगली कैबिनेट में लाएंगे प्रस्ताव

प्रदेश में बीजेपी ने बूथ से भी नीचे पन्ना प्रमुख और उसके नीचे पन्ना टोलियां बनाने का प्लान तैयार किया है । प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार, अब 30 वोटर्स पर एक पन्ना प्रमुख होगा और पन्ना प्रमुख 30 वोटर्स की भी अलग अलग पन्ना टोलियां बनाएगा। पन्ना प्रमुख से लेकर टोलियों के कामकाज की भी निगरानी होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को रानीखेत के नोटिफाइड सिविल एरिया को नगर पालिका में समाविष्ट कराने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा जिसमें कहा गया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपर्युक्त आश्वासन जनसंपर्क के दौरान स्थानीय जनता को दिया था जिसे पूर्ण किया जाना जरूरी है।
इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का फूल मालाओं और जयकारे से स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीमती लीला बिष्ट , जिला प्रभारी आशीष गुप्ता,सह प्रभारी शिव सिंह, जिला महामंत्री पूरन रजवार, विनोद भट्ट जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, पावस जोशी,गणेश राम,मोहन नेगी ,दीप भगत गिरीश भगत , अश्विन भगत, नरेंद्र रौतेला जगदीश अग्रवाल ,श्रीमती विमला रावत, रेखा पांडे ,सरिता पांडे, नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, रामसिंह, दरबान सिंह, नगर महामंत्री उमेश पंत, दीप्ति बिष्ट,तनूजा साह, प्रदीप बिष्ट, रोहित शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष डी एस रावत,विनोद भार्गव, विपिन भार्गव, भावना पालीवाल, कवित्त भंडारी,हंसा दत्त बवाड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मांग पर बंशीधर भगत के नेतृत्व में सीएम धामी से मिला शिष्टमंडल,सीएम ने सकारात्मक कार्यवाही का दिया आश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *