रानीखेत में कांग्रेस जनों ने पं.जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई,किया भावपूर्ण स्मरण
रानीखेत-यहां कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच और विकास की मजबूत दिशा प्रदान की। उन्होंने युवाओं से नेहरू जी के विचारों को आत्मसात कर देशहित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू जी का जीवन देश सेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक था तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके सिद्धांतों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की।
इस अवसर पर पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, अगस्त लाल साह, योगेश साह, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, त्रिलोक आर्या, भूपेंद्र आर्या, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, हेमंत बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय तिवारी, चंदन बिष्ट, विनीत चौरसिया, संदीप बंसल एवं सुरेन्द्र पवार सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए