रानीखेत के जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल में पहुंचे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके यूथ आइकॉन अवार्डी अजीत भारती, बच्चों का किया मार्गदर्शन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत- जे एंड जे सिटी मांटेसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम में इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके यूथ आइकॉन अवार्डी अजीत भारती ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और मेमेरी इम्प्रूवमेंट (स्मृति सुधार)  के गुर बताए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अतिथि अजीत भारती ने दीप प्रज्वलित किया।

प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे ने अजीत भारती का परिचय कराते हुए बताया कि अजीत भारती अपनी ‌विचार शैली एवं मस्तिष्क त्वरा से देश और देश से बाहर भी नाम कमा चुके हैं। कार्यक्रम में अजीत भारती ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन परिश्रम और निरंतर सीखने का महत्व बताया। उन्होंने मस्तिष्क का उपयोग और चीजों को आसानी से सीखने की युक्ति बतायी। कार्यक्रम के दौरान ‌विद्यार्थियों ने उनसे कई प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की जिनका अजीत ने रोचक व सरलता से उत्तर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण

विद्यालय की ओर से अजीत भारती और उनके साथ‌ आए‌ लोगों का आभार ज्ञापित किया।अजीत भारती ने 29 भी को पुनः ‌विद्यालय आने का वादा किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में खड़ी बाजार की ऐतिहासिक रामलीला का भव्य शुभारंभ: नारद मोह के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

गौरतलब है कि अजीत भारती बहुत सारी चीजें अजीत कुछ ही सेकंड में कर देते हैं, किसी भी तारीख़ का दिन 1 सेकंड में बता देने की क्षमता रखते है। विश्व की सारी महत्वपूर्ण दिवस चुटकियों में बता देने में उनका सानी नहीं है। विश्व की सारी देश की राजधानी बतला ही नही देते बल्कि उनके विद्वानी भी कुछ ही घंटो में क्लास करने के बाद बतला देते हैं ।किसी भी नम्बर का छनमूल कैलक्यूलेटर से पहले बतला देते हैं।रसायन शब्द की पूरी आवर्त सारणी वो किसी भी बच्चों को 1 घंटेे में सीखा देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास 'माउंटेन गार्जियन 2026' उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad