रानीखेत में दोपहर होते-होते गर्जन के साथ बारिश -ओलावृष्टि, वातावरण में अंधेरा छाने से रात का सा आभास
रानीखेत – बुधवार को दोपहर होते ही मौसम ने एक बार फिर करवट ली। गर्जन के साथ ओलावृष्टि और बारिश हुई और फिज़ा में अंधियारा ऐसा छाया कि घरों व दुकानों में लाइट्स ऑन करने को मजबूर होना पड़ा।
बता दें कि मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तराखंड के सभी पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए थे। इसके अलावा, मैदानी क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की आंशका जताई थी। रानीखेत में में दोपहर होते-होते तेज गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई और वातावरण में घना अंधेरा छा गया जिससे रात्रि काल का आभास होने लगा। अंधेरा इतना कि घरों व दुकानों में लाइट्स ऑन करने को मजबूर होना पड़ा। धीरे-धीरे नगर को कोहरे ने भी अपने आगोश में ले लिया। लगातार बारिश और हवाओं के चलते ठंड में इजाफा हुआ है। सुबह मौसम शुष्क था इसलिए अधिकांश स्कूली बच्चे छाता, रेनकोट नहीं ले गए जिसकारण छुट्टी के वक्त बच्चों को बारिश में तर-बतर घर लौटते देखा गया।



राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन