पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर रानीखेत कांग्रेस ने किया उनका भावपूर्ण स्मरण
रानीखेत- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर रानीखेत कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर राजीव गांधी पार्क में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
सभा में वक्ताओं ने स्व राजीव गांधी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान, विशेष रूप से सूचना प्रौद्योगिकी और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडे, ब्लॉक प्रशासक हीरा सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, नगर महिला अध्यक्ष नेहा माहरा, विश्व विजय सिंह माहरा, चंदन बिष्ट, सुरेंद्र पवार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, गोपाल माहरा, गौरव रावत, दिनेश चंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।



सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए