रानीखेत में विश्व हिन्दू परिषद ने ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गो रक्षा व संरक्षण को लेकर सौंपा ज्ञापन
रानीखेत – विश्व हिंदू परिषद जिला रानीखेत द्वारा संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत महामहिम राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
ज्ञापन में गो रक्षा,गो माता सम्मान एवं कठोर गो कानून बनाए जाने की मांग की गई।
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन पंत , जिला मंत्री विपिन भार्गव, जिला कोषाध्यक्ष रघुवर बिष्ट, नगर अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डे, नगर मंत्री नवीन पंत,नगर उपाध्यक्ष दिगम्बर मनराल, प्रचार प्रसार प्रमुख पारस तिवारी, नरेंद्र बिष्ट,हिंदू जागरण मंच जिला अध्यक्ष तरुण जोशी,मनमोहन महर, लक्ष्मण, दीपक बवाड़ी, भूपेंद्र, गौरव, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद जिला रानीखेत द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भेट कर ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों के कठोर सत्यापन करने एवं नशा तस्करी पर अंकुश लगाने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत जिला मंत्री विपिन भार्गव, जिला कोषाध्यक्ष रघुवर बिष्ट ,नगर अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डे, नवीन पंत, दिगम्बर मनराल,नरेंद्र बिष्ट आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए
हरेला पर्व पर रानीखेत न्यायालय परिसर में वृक्ष पौधों का रोपण कर दिया हरियाली का संदेश