अल्मोडा़ में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत तहसीलदार के माध्यम गौ सेवकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
अल्मोड़ा- “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत सोमवार को यहां तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री , राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण, संवर्धन और गोवंश के प्रति समाज में सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त करना है।
इसी क्रम में जनपद मुख्यालय अल्मोड़ा में अभियान से जुड़े गौ-सेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन भेजा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गोवंश भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए ठोस और प्रभावी नीतियां बनाई जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से गोशालाओं की स्थिति सुधारने, बेसहारा गोवंश के लिए उचित व्यवस्था करने तथा किसानों को सहयोग प्रदान करने की मांग की।
इस अवसर पर कामिनी कश्यप और दयाकृष्ण काण्डपाल की प्रमुख भूमिका रही। उनके साथ एडवोकेट हरीश लोहनी, भगवती प्रसाद पांडे और दीपक पांडे सहित कई गौ-सेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने और गो संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
सभी ने आशा व्यक्त की कि शासन-प्रशासन इस ज्ञापन पर सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कदम उठाया जाएगा तथा गौ संरक्षण के लिये प्रभावी नीति बनेगी।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए