सोमेश्वर में विहिप की विभाग बैठक में अनैतिक गतिविधियां रोकने हेतु ग्राम समितियां बनाने पर चर्चा, विपिन भार्गव रानीखेत जिला मंत्री घोषित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – सोमेश्वर में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की विभाग बैठक में अनैतिक गतिविधियों को रोकने हेतु बड़े स्तर पर ग्राम समितियां बनाने के निर्देश दिए गए।बैठक में रानीखेत जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विपिन भार्गव को जिला मंत्री घोषित किया गया।

संपन्न बैठक में जिला अल्मोड़ा जिला रानीखेत एवं जिला बागेश्वर के समस्त जिला कार्यकारिणी एवं प्रखंडों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय अधिकारी दिनेश उपाध्याय, केंद्रीय गौ सेवा प्रमुख एवं उत्तराखंड प्रांत संगठन मंत्री अजय , विभाग संगठन मंत्री वेद प्रकाश , विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष रानीखेत हर्षवर्धन पंत, जिला अध्यक्ष बागेश्वर सुंदर सिंह बरोलिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

बैठक में वक्ताओं द्वारा पहाड़ में हो रहे लैंड जिहाद, लव जिहाद,धर्म परिवर्तन एवं गौ हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से इन सब अनैतिक गतिविधियों को रोकने हेतु बड़े स्तर पर ग्राम समितियां बनाने के लिए निर्देश दिए ।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

वक्ताओं द्वारा विश्व हिंदू परिषद के कार्यों का प्रचार हर गाँव हर घर हर सदस्य तक करने का लक्ष्य रखा गया । आगामी 3 माह में इस लक्ष्य को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित करने की योजना बनाई गई।केन्द्रीय अधिकारी द्वारा प्रशासन से तालमेल बैठा कर अनैतिक और जिहादी गतिविधियों को रोकने हेतु युद्ध स्तर पर अभियान चलने की वकालत की गई।
जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद रानीखेत हर्षवर्धन पंत द्वारा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विपिन भार्गव को जिला मंत्री श्रीमती बबीता कैड़ा को मातृ शक्ति संयोजिका और रघुवर सिंह बिष्ट को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।नव दायित्वधारियों का केंद्रीय ओर प्रांत अधिकारियों द्वारा भगवा गमछा पहनाकर संगठन में स्वागत किया गया।बैठक मैं रानीखेत नगर अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डेय ,द्वाराहाट प्रखण्ड अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, पाराशर तिवारी, मनोज कुमार अग्रवाल,हेम चंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad