विधायक प्रमोद नैनवाल ने अधिकारियों की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
रानीखेत – विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने ताडीखेत में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश दिए।
बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि लंबित समस्याओं का शीघ्र, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।बैठक में जल निगम से अधिशासी अभियंता श्री वर्मा, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश ठाकुर , विद्युत विभाग से एसडीओ आयुष चौहान ,अवर अभियंता महिपाल मेहता , खंड विकास अधिकारी ताराचंद आदि शामिल रहे।
बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख सोनी भगत, मनजीत भगत ,विजय बिष्ट ,मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडे, राम सिंह रावत सहित पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।


ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन