सल्ट विधानसभा में मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण और पॉलिटेक्निक भवन का भूमि पूजन संपन्न

ख़बर शेयर करें -

सल्ट (अल्मोड़ा): क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए आज सल्ट विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में दो महत्वपूर्ण पड़ाव पार किए गए। मुख्यमंत्री की घोषणा (संख्या 199/2023) के क्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नैकणा के नवनिर्मित भवन का विधायक महेश जीना ने लोकार्पण किया, वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक सल्ट के आधुनिक भवन का भी विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

राजकीय प्राथमिक विद्यालय नैकणा में आयोजित लोकार्पण समारोह के दौरान विधायक महेश जीना ने शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया। कहा कि ₹37.160 लाख की लागत से तैयार यह भवन स्थानीय बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण प्रदान करेगा। इस अवसर पर भारी संख्या में मातृशक्ति, युवाशक्ति और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और तकनीकी कौशल को निखारने के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक सल्ट में ₹1582.21 लाख की लागत से बनने वाले भवन का भूमि पूजन किया गया। उम्मीद की जा रही कि आधुनिक परिसर न केवल तकनीकी शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर और तकनीकी ज्ञान के द्वार भी खोलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष (सल्ट) सुजीत चौधरी जी, नरेंद्र भंडारी, विक्रम बिष्ट , देवीदत्त शर्मा और थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह उपस्थित रहे। साथ ही विभाग के संबंधित अधिकारीगण एवं पॉलिटेक्निक परिवार के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad