चंदन भगत को जिला प्रकोष्ठ संयोजक का दायित्व सौंपे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – भारतीय जनता पार्टी के समर्पित सिपाही के तौर पर मंडल से लेकर जिला इकाई तक आने पर दायित्व निभा चुके चंदन भगत को जिला प्रकोष्ठ संयोजक का दायित्व सौंपे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी रानीखेत के जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने चंदन भगत को उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा व समर्पण को देखते हुए उन्हें जिला प्रकोष्ठ संयोजक का दायित्व सौंपा है। इससे पूर्व,चंदन भगत मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, नगर मंडल के अध्यक्ष व‌ महामंत्री के पदों में रहने के अलावा रानीखेत जिला इकाई के मंत्री व अल्मोड़ा जिला इकाई में उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
उन्हें जिला प्रकोष्ठ संयोजक बनाए जाने पर पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत,पूर्व जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, छावनी परिषद सदस्य मोहन नेगी,पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, नगर अध्यक्ष ललित मेहरा, उमेश पंत,विनोद भार्गव,हंसा दत्त बवाडी़, शंकर दत्त बुधोडी़,भुवन पपनै, आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  २३वें‌ दुर्गा पूजा महोत्सव गांधी चौक में आयोजित हुई अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad