केपीएस हिमालयन पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत में रंगारंग समारोह के साथ मनाया गया आज़ादी का जश्न

रानीखेत – केपीएस हिमालयन पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत में स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
ध्वजारोहण के बाद हुए रंगारंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतों व नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। ताड़ीखेत बाजार रैली भी निकाली गई जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति को स्थानीय लोगों द्वारा सराहा गया। विद्यालय संचालक पंकज कुमार सती ने शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन