केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस, महात्मा गांधी और शास्त्री जी का किया भावपूर्ण स्मरण

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में महात्मा गांधी की शिक्षाओं को याद करते हुए अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया साथ ही लाल बहादुर शास्त्री का भी‌ भावपूर्ण स्मरण किया गया।
केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में प्राचार्य सुनील कुमार जोशी ने राष्ट्रध्वज फहराया और महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के‌ चित्रों पर माल्यार्पण किया। वरिष्ठ शिक्षक संजय रावत, श्रीमती किरन पांडे,श्रीमती अर्चना बिष्ट और प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित किया।इस अवसर‌ पर
प्राथमिक वर्ग और माध्यमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने भाषण एवं गीत गायन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
श्रीमती दीप्ती गंगाधरन ने गांधी दर्शन और शास्त्री जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने अपने संबोधन में स्वच्छता ही सेवा पर जोर देते हुए गांधी जी की आत्मकथा में उल्लिखित प्रसंगों की चर्चा की। धन्यवाद ज्ञापन गौरव मिश्र ने किया और मंच संचालन मनोज भूषण शुक्ल ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  इस बार उत्तराखंड में 2019 की‌ तुलना में कम हुआ मतदान,पूरे प्रदेश में 53.56मतदान, उदासीन दिखा मतदाता