कालका माता न्यावली वाली देवी मंदिर समिति ‌‌‌और वाल्मीकि समाज ने विधायक नैनवाल का किया सम्मान,बतायी‌ समस्याएं

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : निकटवर्ती घिंघारीखाल में आज क्षेत्रीय ‌‌विधायक प्रमोद नैनवाल ने कालका माता न्यावली वाली देवी मंदिर में मूर्ति स्थापना की पहली वर्षगांठ पर‌ आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में कालका माता न्यावली देवी राष्ट्रीय मंदिर समिति और वाल्मीकि समाज ने विधायक और अतिथियों को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  छावनी परिषद से मुक्ति पाने के लिए 78वें दिन भी धरना-प्रदर्शन पर डटे रहे नागरिक

मंदिर समिति ने विधायक प्रमोद नैनवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा दीप भगत, भाजपा नेता गिरीश‌ भगत, छावनी परिषद पूर्व उपाध्यक्ष संजय पंत ,व्यापार‌ मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी,वरिष्ठ पत्रकार नंद किशोर गर्ग को माता न्यावली देवी राष्ट्रीय मंदिर समिति और वाल्मीकि समाज ने पगड़ी पहनाकर‌ सम्मानित किया। वाल्मीकि समाज ‌‌‌‌‌ने विधायक को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।इस मौके पर‌ भाजपा‌ महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेखा पांडे, भावना पालीवाल, माता न्यावली देवी राष्ट्रीय मंदिर समिति अध्यक्ष सुनील भगत सहित‌ वाल्मीकि समाज के जगदीश चंद्र, विपिन भार्गव आदि विशिष्ट जन मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  छावनी परिषद से मुक्ति पाने के लिए 78वें दिन भी धरना-प्रदर्शन पर डटे रहे नागरिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *