उच्च अध्ययन के लिए रानीखेत की जयश्री पांडेय का भी चयन, बीस छात्र -छात्राओं के अध्ययन ग्रुप के साथ एक माह के लिए फ्रांस रवाना

रानीखेत -स्थानीय निवासी जयश्री पांडेय का चयन फ्रांस में आधुनिक कृषि के उच्च अध्ययन के लिए हुआ है।वह डी सी एफ आई ए कंसोर्टियम के संस्थानों में आठ मार्च से पांच अप्रैल तक दल के छात्र -छात्राओं के साथ एक माह का प्रशिक्षण लेंगी। जयश्री के पिता बृजमोहन पांडेय एस एसबी में वरिष्ठ निरीक्षक और माता प्रभा पांडेय गृहणी हैं।जयश्री की बारहवीं तक की शिक्षा एपीएस रानीखेत में हुई है। इससे पूर्व वह सिडनी विश्वविद्यालय आस्ट्रेलिया में उच्च प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं।उनकी सफलता पर नगर के गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS


रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि