ज्वैलर्स लूट कांड:पुलिस ने डकैतों की तलाश में लगायी 8 टीमें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार :-शंकर आश्रम के पास गुरूवार सायंकाल मोरा तारा ज्वैलर्स शोरूम में हुई डकैती की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस दबाव में है,दरअसल सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर ज्वैलर्स ने न केवल अपनी दुकानें बंद रखी बल्कि पुलिस प्रशासन को घटना के खुलासे के लिए चेतावनी भी दी है। पुलिस एस एस पी ने मामले को गंभीरता से लिया है।डकैतों को पकड़ने के लिए अलग- अलग राज्यों के लिए आठ टीमें गठित की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में क्षेत्र के चार खिलाड़ी चयनित,खेल प्रेमियों ने जताई खुशी

एस एस पी सैंथल अबुदई कृष्णराज ने बताया कि सी आई यू से लेकर जिला पुलिस के इंस्पेक्टरों को घटना के खुलासे में लगाया गया है।पंजाब,हरियाणा व अन्य स्थानों के लिए अलग- अलग आठ टीमें बनायी गई हैं।शोरूम के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की खोजबीन शुरू करने के लिए मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  सीबीएसई द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण कार्यशाला एपीएस रानीखेत में संपन्न


एसएसपी कहा कि कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त कराई जा रही है। यूपी के सीमावर्ती जिलों के थानों से सक्रिय अपराधियों की मौजूदा जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी का कहना है कि डकैती को प्रोफेशनल बदमाशों ने अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के शोरूम तक आने और वापस जाने वाले रास्तों में घरों व प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। ज्वालापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को भी हफ्ते भर का समय मामले के खुलासे के लिए दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन इंटर कॉलेज के छात्र मनीष बिष्ट और राउमावि चिलियानौला के छात्र निखिल कुमार का चयन‌ राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ

उल्लेखनीय है कि गुरूवार की शाम करीब चार बजे डकैतों ने शंकर आश्रम स्थित मोरा तारा ज्वैलर्स शोरुम में डकैतों ने हथियारों के बल पर प्रतिष्ठान के स्वामी व कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब दो करोड़ रूपए की लूटपाट की थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad