कैडा़रो घाटी में सम्पर्क रोड का शिलान्यास,ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

ख़बर शेयर करें -

द्वाराहाट:-कैड़ारौ घाटी बिन्ता अंतर्गत ग्रामसभा भतौंरा के पुल से बोरखोला रोणाधार सम्पर्क मोटर मार्ग का शिलान्यास आज पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। इस सम्पर्क मोटर मार्ग को रू 5 लाख की लागत से राज्य वित्त मद से बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन इंटर कॉलेज में निर्धन छात्र-छात्राओं की मदद के लिए फिर से आगे आए पूर्व छात्र-छात्रा एवं उनके परिवार

बोरखोला रोणाधार तक सम्पर्क मोटर मार्ग का आज पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा शिलान्यास किया गया। बताया गया कि अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट की ओर से, राज्य वित्त मद में 5 लाख रुपए से निर्माणित होने वाले इस सम्पर्क मोटर मार्ग को कार्यदायी संस्था जिला पंचायत अल्मोड़ा द्वारा बनवाया जाएगा। आज इसके शिलान्यास अवसर पर ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता कैड़ा, ग्राम प्रधान नीमा कैड़ा,धाराबल्लभ जोशी,मथुरा सिंह कैड़ा, केवलानंद जोशी,दिवान सिंह कैड़ा, हरीश सिंह बिष्ट,तारा सिंह बोरा, गोपाल बोरा,नीरज कैड़ा,कमला कैड़ा,मनीष नेगी,दलीप बिष्ट,दीपक जोशी,शंकर जोशी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।