रानीखेत के जगदीश और अतुल ‘आप’की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल,कार्यकताओं में खुशी

रानीखेत:-आज आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रानीखेत विधानसभा से जगदीश जोशी एवं अतुल जोशी को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है । आज देहरादून में आप उत्तराखंड के सहप्रभारी राजीव चौधरी ने प्रेस वार्ता कर यह सूचना जारी की।
ज्ञात रहे कि आम आदमी पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम से चुनाव मैदान में जाने की तैयारी कर रही है जिसके चलते प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने आज अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है । इस पर रानीखेत के आप कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विधानसभा से जगदीश जोशी जी को प्रदेश कार्यकारिणी में लिए जाने पर क्षेत्र में बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा क्योंकि जगदीश जोशी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे हैं ।उन्होंने पूरे उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की मिशन बुनियाद के जरिए नींव रखी है उन्हें निरंतर 2012 से पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करते देखा गया है।
साथ ही रानीखेत विधानसभा से दूसरे युवा कर्मठ कार्यकर्ता अतुल जोशी को भी प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है । रानीखेत विधानसभा के संगठन मंत्री संजीव जोशी ने रानीखेत विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और सह प्रभारी राजीव चौधरी का आभार व्यक्त किया है।


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए